होली के नाम पर विदेशी लड़की के साथ हुई बदसलूकी का Video हुआ Viral, लड़की को छेड़ने वाले 4 लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों भारत में होली खेलने आई जापानी महिला से बदसलूकी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताए आपको लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 लड़कों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उन लड़कों को खोजा गया और गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी गलती कबूल कर ली है।


उधर, महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को नोटिस भेजा और मामले में आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये बेहद शर्म की बात है कि होली के दिन किसी विदेशी के साथ ऐसी हरकत की गई।