HomeBreaking Newsईद से पहले दिल्ली HC का पुलिस को अलर्ट, उत्तम नगर में...

ईद से पहले दिल्ली HC का पुलिस को अलर्ट, उत्तम नगर में रामनवमी तक सुरक्षा जारी रखने के सख्त निर्देश

Uttam Nagar Murder Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि उत्तम नगर में ईद के मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रखी जाए और किसी भी तरह से माहौल बिगड़ने न पाए। कोर्ट ने पुलिस को सख्त सुरक्षा इंतजाम करने और सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाने को कहा है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था रामनवमी के बाद तक जारी रखी जाए। कोर्ट ने समाज के सभी वर्गों से संयम बरतने और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की है, ताकि किसी भी प्रकार की अशांति की स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस ने कोर्ट को दिया भरोसा

दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि होली के दिन हुई एक युवक की हत्या के बाद से ही इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ द्वारका जिले के 11 थानों में सशस्त्र पुलिस की 8 कंपनियां लगाई गई हैं। इसके अलावा 400 पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात हैं। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी निगरानी रख रही है, ताकि अफवाहों और भड़काऊ संदेशों को रोका जा सके।

याचिकाओं के बाद कोर्ट की सख्ती

उत्तम नगर हत्याकांड के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई कोर्ट में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई थीं। याचिकाकर्ताओं ने इलाके में संभावित हिंसा और तनाव का हवाला देते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। एक याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि पुलिस को पहले ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इन याचिकाओं के आधार पर अदालत ने यह निर्देश जारी किए।

इलाके में बढ़ा तनाव

चार मार्च को होली के दिन जेजे कॉलोनी में 26 वर्षीय तरुण की हत्या के बाद से इलाके में सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। घटना के अनुसार, एक छोटी सी बात गुब्बारे का पानी पड़ने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में हिंसा में बदल गया। इस मामले में पुलिस अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।

घटना के बाद किए गए विरोध प्रदर्शन 

घटना के बाद कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए और आरोपियों के परिवार के दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद से इलाके में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। पुलिस ने 100 से अधिक स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए हैं और छतों से निगरानी की जा रही है।

धार्मिक स्थलों पर विशेष नजर

ईद-उल-फितर से पहले मस्जिदों, ईदगाहों और अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि इन जगहों पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।

Read More:

‘2 हफ्तों में 1.25 लाख PNG कनेक्शन, LPG सप्लाई सामान्य’, तेल संकट पर सरकार का बड़ा बयान

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments