UP: योगी कैबिनेट में जल्द हो सकता है विस्तार, RLD का एक विधायक भी बन सकता है मंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री मंडल में कुछ और नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी ने आज राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात भी की है। साथ ही माना यह भी जा रहा है कि राष्ट्रीय लोक दल के कम से कम एक विधायक को भी मंत्री का पद दिया जा सकता है और ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्यूंकि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में रालोद के सभी विधायकों ने भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में वोट किया था।

साथ ही सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शुक्रवार को जेपी नड्डा और जयंत चौधरी की मुलाकात होगी। आज रालोद के साथ भाजपा का औपचारिक गठबंधन हो सकता है। सूत्र के अनुसार, भाजपा ने रालोद को बागपत, बिजनौर सीट दी है। यूपी में मंत्रिपरिषद विस्तार में रालोद के दो विधायक मंत्री बन सकते हैं। रालोद का एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री पद तय माना जा रहा है। सूत्र की मानें तो राजभर की पार्टी से सिर्फ ओम प्रकाश राजभर मंत्री बनेंगे।