हरियाणा से भाजपा का सूपड़ा साफ “इंडिया” गठबंधन : डॉ. सुशील गुप्ता

डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से हरियाणा और भारत में युग परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान परेशान है। भाजपा सरकार ने किसानों को एक साल से ज्यादा समय तक बॉर्डरों पर बैठा कर रखा। 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी।

किसानों को रास्ता दे हरियाणा सरकरा

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार किसानों को रास्ता देना का काम करे। हरियाणा के किसानों और व्यापारियों का नुकसान करने का काम न करे। इससे पहले भी दो साल पहले किसानों का रास्ता रोकने का काम किया था, अब फिर प्रदेश की जनता और व्यापारियों का रास्ता रोकने का काम कर रहे हैं।

इंडिया गठबंधन करेगा भाजपा का सूपड़ा साफ

उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी “इंडिया” गठबंधन की मजबूत साझेदार है। सभी कांग्रेस नेताओं ने कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव में पूर्ण रूप से समर्थन कर मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम करेगा।