UP Weather : उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर, तीन दिन का रेड अलर्ट जारी

UP Weather : उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर, तीन दिन का रेड अलर्ट जारी

पूरा उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की माने आने वाले कुछ दिनों में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है। और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक जा सकता है। इस भीषण गर्मी में देश में उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा तप रहा है। जिसमें प्रयागराज 46.3 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा।

इसे भी पढ़ें – अयोध्या में बीजेपी की हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा ‘बॉयकॉट अयोध्या’

गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

वहीं, मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आज भी राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही लू चलने की संभावना भी है। आईएमडी के मुताबिक आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति होने की संभावना है। आज के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें – CM योगी आदित्यनाथ, केशव मौर्य समेत भाजपा नेताओं ने मोदी को राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी

आगे और भी बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग की माने तो आगे गर्मी और भी बढ़ने वाली है। वहीं, 12 जून से लेकर 14 जून तक राज्य में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना भी जताई है।