HomeBreaking Newsबाबा साहेब की जयंती से पहले यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 403...

बाबा साहेब की जयंती से पहले यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 403 विधानसभाओं में होगा लागू…

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट(UP Cabinet) ने मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जो राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों में लागू होगा। यह निर्णय बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती से पहले पारित किया गया। कैबिनेट ने डॉ. आंबेडकर की मूर्तियों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए योजना को मंजूरी दी है।

इस योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 स्मारकों का विकास किया जाएगा, जिसके लिए कुल 403 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना का उद्देश्य उन मूर्तियों को मौसम, अतिक्रमण और उपेक्षा से बचाना है, जिनमें वर्तमान में छत्र, बाउंड्रीवॉल या उचित सुरक्षा की कमी है। इससे मूर्तियों की गरिमा और संरक्षा सुनिश्चित होगी।

परियोजना से मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

योजना के अंतर्गत मूर्तियों के आसपास के क्षेत्र का भी विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बाउंड्रीवॉल का निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और आसपास के क्षेत्र का संवर्द्धन कर इन्हें सार्वजनिक और सम्मानजनक स्वरूप दिया जाएगा। प्रत्येक स्मारक के लिए लगभग 10 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस परियोजना से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

टैबलेट वितरण को दी गई मंजूरी

साथ ही, औद्योगिक विकास विभाग के तहत स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत निःशुल्क टैबलेट वितरण को भी मंजूरी दी गई है। इसके तहत 25 लाख टैबलेट खरीदी जाएंगी, जबकि अब तक राज्य में कुल 60 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं।

हाई पॉवर कमेटी की सिफारिशों को मंत्रिपरिषद ने अनुमोदित किया है। इस योजना से युवाओं को डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास में मदद मिलेगी। यह कदम न केवल डॉ. आंबेडकर की स्मृति और सम्मान को संरक्षित करेगा, बल्कि शिक्षा, तकनीकी कौशल और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

यह भी पढ़ें : चप्पल में GPS लगाकर पकड़ी पत्नी की बेवफाई, पटना थाने तक पहुंचा हाई वोल्टेज ड्रामा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments