नशे और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक

देश में बढ़ते नशे और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बैठक करेंगे। इस बैठक में दस राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। जिसमे पंजाब सीएम भगवंत मान, हरियाणा सीएम मनोहर लाल समेत अन्य मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

आपको बता दें कि, हरियाणा सीएम मनोहर लाल इससे पहले भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नशे और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर चुके है।

देश को नशा मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई मुहिम चलाई गई है। साथ ही कई राज्यों में भी नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।