HomeCurrent Newsट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने...

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने की बात, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल उस समय तेज हो गई जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयान के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने का दावा कर दिया। ट्रंप के इस बयान ने मिडिल ईस्ट की स्थिति को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।

ट्रंप का दावा क्या है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत का दावा किया है। उन्होंने खामेनेई की मौत की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा बयान जारी किया है साथ ही ट्रंप ने खामेनेई को इतिहास का सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक करार दिया है, साथ ही उन्होंने ईरानी जनता से सड़कों पर उतर कर अपना देश वापस लेने की अपील की है।

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि कई सैनिक और सुरक्षाकर्मी अब अपनी जान बचाने के लिए अमेरिका की ओर देख रहे हैं। ट्रंप ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि ‘अभी वे माफी पा सकते हैं, बाद में उन्हें सिर्फ मौत मिलेगी!’ हालांकि ईरानी सरकारी मीडिया या तेहरान प्रशासन की तरफ से अब तक खामेनेई की मौत की कोई पुष्टि नहीं की गई है। उल्टा, ईरान से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस तरह की खबरें दुष्प्रचार का हिस्सा हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments