HomeBreaking Newsनोएडा में कर्मचारियों का हिंसक विरोध-प्रदर्शन, सड़कों पर जाम, चिल्ला बॉर्डर से...

नोएडा में कर्मचारियों का हिंसक विरोध-प्रदर्शन, सड़कों पर जाम, चिल्ला बॉर्डर से लेकर NH-9 तक ट्रैफिक ठप, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Traffic Advisory: नोएडा में कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन ने सोमवार सुबह ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा दी। सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों मजदूरों के कारण दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सहित कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। स्थिति को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट डायवर्ट किए हैं और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

चिल्ला बॉर्डर से DND की ओर डायवर्जन

नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, चिल्ला बॉर्डर की ओर जाने वाले सभी वाहनों को DND टोल की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। इसके अलावा पुरी स्क्वायर रूट पर भी ट्रैफिक मोड़ा गया है, ताकि दबाव को कम किया जा सके। बावजूद इसके, कई जगहों पर यातायात धीमा बना हुआ है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा असर

कर्मचारियों के प्रदर्शन का असर शहर के कई प्रमुख रूट्स पर देखा जा रहा है। नोएडा फेज-2 और सेक्टर-62 में मुख्य सड़कें पूरी तरह बंद हैं और होजरी कॉम्प्लेक्स के आसपास भारी भीड़ जमा है। दादरी रोड और सूरजपुर रोड पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले रास्ते बाधित हैं। NH-9 पर लालकुआं से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक लंबा जाम है, जबकि सेक्टर-60 और 62 के आसपास फिल्म सिटी और मायामाया फ्लाईओवर पर भी यातायात प्रभावित है। DND फ्लाईवे, चिल्ला बॉर्डर और अक्षरधाम-नोएडा रूट पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई है।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप

पिछले तीन-चार दिनों से जारी कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार सुबह अचानक उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह सड़कों पर बैठकर जाम लगा दिया। कुछ इलाकों में पथराव और आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं। इतना ही नहीं, कुछ स्थानों पर पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की खबरें भी आई हैं। पुलिस हालात को काबू में करने की कोशिश कर रही है।

क्या है कर्मचारियों की मांग?

नोएडा फेज-2 की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये तय किया जाए। इसी मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन शुरू किया था, जो अब उग्र हो गया है।

प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर

स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गाजियाबाद पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नोएडा फेज-2 और सेक्टर-62 की ओर जाने से बचें और DND टोल रूट का इस्तेमाल करें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। वेतन और अन्य शिकायतों के लिए 120-2978231, 120-2978232, 120-2978862 और 120-2978702 नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक अपडेट के लिए 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read More:

लखनऊ में CM योगी की समीक्षा बैठक, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments