Home#IPL2026विराट का दिखा जलवा , अब रोहित की बारी, आज मुंबई vs...

विराट का दिखा जलवा , अब रोहित की बारी, आज मुंबई vs कोलकाता के बीच वानखेड़े में होगा महामुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज़ बेहद शानदार रहा, जहां पहले ही मैच में विराट कोहली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। अब दूसरे दिन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ने के लिए तैयार है। इस मुकाबले में फैंस को रोहित शर्मा से भी कोहली जैसी ही धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी।

मुंबई इंडियंस कुछ सालों से टीम ट्रॉफी से दूर

मुंबई इंडियंस ने 2013 से 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता था, लेकिन पिछले कुछ सालों से टीम ट्रॉफी से दूर है। पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम क्वालिफायर 2 तक पहुंची, जहां उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इस बार टीम पूरी तरह तैयार नजर आ रही है और छठा खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी। रोहित शर्मा भी नए जोश के साथ रन बनाने के लिए तैयार हैं, जबकि टीम की ऑलराउंड मजबूती उसे खतरनाक बनाती है।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा। कप्तान अजिंक्य रहाणे और युवा अंगक्रिश रघुवंशी टीम को मजबूती देते नजर आएंगे, लेकिन गेंदबाजी संयोजन को लेकर टीम के सामने कई चुनौतियां हैं। नीलामी के बाद उनकी योजनाओं में बदलाव देखने को मिला है। मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज कर दिया गया है, जबकि आकाश दीप और हर्षित राणा चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां आखिरी टी20 मुकाबले में भारत ने 253 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 246 रन बना लिए थे। इस मैदान पर अच्छी बाउंस और पेस मिलने के कारण बड़े स्कोर आम बात हैं, और रोशनी में लक्ष्य का पीछा करना अक्सर फायदेमंद साबित होता है।

मौसम की बात करें तो रविवार शाम मुंबई में मौसम साफ, गर्म और उमस भरा रहेगा। तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और बारिश के कोई आसार नहीं हैं, जिससे पूरे मैच के बिना रुकावट खेले जाने की उम्मीद है।

 

READ MORE: RCB ने जीत के साथ किया IPL 2026 का आगाज, SRH को रौंदा; विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल चमके

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments