लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान: 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान शुरु

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 93 लोकसभा सीटों पर मतदान की शुरुआत हो गई है।18.5 लाख मतदान केंद्रों पर आज शाम छह बजे तक मतदान होगा। 17 करोड़ 24 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 8.85 करोड़ मतदाता पुरुष हैं तो 8.39 करोड़ महिला मतदाता है।

वहीं मतदान पर निगरानी के लिए 4 हजार 303 फ्लाइंग स्क्वाड बनाए गए हैं। वहीं गर्मी को लेकर आयोग ने हरेक मतदान केंद्र पर पीने के पानी के अलावा ओआरएस भी उपलब्ध कराया है।

बता दें कि सूरत में बीजेपी के निर्विरोध जीतने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात की 25 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा महाराष्ट्र की 11 सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर, कर्नाटक की 14 सीटों पर, छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4 और गोवा की सभी 2 सीटें भी मतदान की शुरुआत हो गई है।

वहीं, इसके अलावा साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की 2 सीटों पर भी मतदान की शुरुआत हो गई है। मतदान के साथ ही 7 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

बात यूपी की करें तो आज संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में वोटिंग हो रही है। बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के गांधीनगर से आज सुबह 7 बजे मतदान किया।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह 9 बजे के बाद अपने परिवार के साथ मतदान करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में में करीब 120 महिलाओं समेत 13 सौ से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं।