Punjab Cabinet की बैठक में लिए गए ये अहम फैसले, पढ़िए…

शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई और कई अहम फैसले लिए गए। बैठक को लेकर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और अमन अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि, किसानों को शत-प्रतिशत नुकसान होने पर 15 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने पर कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है।

वहीं, सीएम मान ने कहा है कि, बैसाखी का त्यौहार सभी के लिए खुशी लेकर आएगा और जिनका नुकसान हुआ है उनकी पूरी मदद की जाएगी। मंत्री धालीवाल ने आगे कहा कि, किसानों के सामने ही गिरदावरी कराई जाएगी और जिनके घरों को नुकसान हुआ है उन्हें मरम्मत करवाने के लिए 5,200 रुपए दिए जाएंगे।

वहीं, कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि, जिन मकानों की छत पूरी तरह से गिर गई है उन्हें 1लाख 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। जबकि, प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा बासमती की फसल लगाने का प्रयास किया जाएगा। राज्य में अब नकली दवा बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और राज्य की सीमा के अंदर फैक्ट्री बंद की जाएगी और बिक्री नहीं होने दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि, राज्य में हर साल भूमिगत जल स्तर गिर रहा है। लोगों द्वारा भूमिगत जल का ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। सरकार द्वारा पानी बचाने का काम किया जा रहा है। किसानों को नहर के पानी का उपयोग करना होगा इससे किसानों और पंजाब को बहुत फायदा होगा।