रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की भड़काऊ टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने 1971 में हुए युद्ध की याद दिलाते हुए कहा कि उस वक्त तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए थे जिसके बाद बांग्लादेश बना था लेकिन अब ऐसी हरकत की तो कितने टुकड़े होंगे ये भगवान ही जानते हैं।
बता दें कि बीते दिन (मंगलवार) पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि यदि भारत कोई ऑपरेशन करता है, तो यह संघर्ष केवल सीमा तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक पहुंच सकता है जिसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें अपनी औकात में रहकर बयान देना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि इस मामले को वह बंगाल चुनाव में भी उठाएंगे, क्यूँकि वहां की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पहले ही पाकिस्तान की तरफ से आई धमकियों को एक बड़ा मुद्दा बना दिया है।

