Punjab Weather Update: भीषण गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, जानिए मौसम का हाल

पंजाब में भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो रखा है। तेज धूप के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी अब मुश्किल हो गया है। वहीं, प्रदेश में सबसे गर्म 42 डिग्री के तापमान के साथ पटियाला सबसे गर्म रहा।

बता दें कि, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो इन 3 दिनों में सूबे के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, आने वाले दिनों में पंजाब में तापमान 40-45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

अगर बात चंडीगढ़ की करें तो यहां सुबह से ही निकली धूप ने लोगों के पसीने छूटा दिए। इसका असर शहर के बढ़ते तापमान में भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।