दिल्ली में आज कई इलाकों में लग सकता है जाम, पढ़ें एडवाइजरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कई इलाकों में जाम की स्थिति रहने वाली है। रामलीला मैदान में आज ‘किसान मजदूर महापंचायत’ का आयोजन होगा। वहीं, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। किसान मजदूर महापंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए, ऐसे में जाम लग सकता है जिसको ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

‘किसान मजदूर महापंचायत’ में 5 हजार किसानों को ही मैदान में जुटने की अनुमति है। जबकि, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जो कार्यक्रम होना है उसमें लगभग 60,000 लोगों के पहुंचने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उन रास्तों की लिस्ट जारी की है जहां जाम रहेगा।