इंतजार हुआ खत्म…शुक्रवार को होगी हरियाणा पंचायत इलेक्शन की घोषणा

हरियाणा पंचायत चुनाव की शुक्रवार को घोषणा हो जाएगी। राज्य चुनाव आयोग ने इसको लेकर चंडीगढ़ में एक अहम बैठक बुलाई है। बैठक के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) धनपत सिंह इसकी घोषणा करेंगे। हरियाणा में पंचायतों के 71,763 पदों पर चुनाव होने हैं।

इस बार कोविड पाबंदियों के चलते पंचायत चुनाव कराने में करीब 18 महीने की देरी हो रही है। हरियाणा में 2016 में तीन चरणों में पंचायत चुनाव कराए गए थे। पंचायत चुनाव 11-11 जिलों के 2 फेज में कराए जाएंगे।

पहले चरण में 11 जिलों में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव होंगे। फिर दूसरे चरण में पंच और सरपंच का चुनाव होगा। इसके बाद दूसरे 11 जिलों में इसी तरह चुनाव कराए जाएंगे।

हरियाणा में पंचायतों के 71,763 पदों पर चुनाव होने हैं। इनमें 6,226 पद सरपंचों के हैं ग्राम पंचायतों में पंच के 62,040 पद हैं। 143 पंचायत समितियों में 3086 सदस्यों का चुनाव होगा। वहीं 22 जिला परिषदों में 411 सदस्य हैं। पंचायत समितियों और जिला परिषदों में बाद में चेयरमैन चुने जाएंगे।