HomeBreaking Newsसंसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से होगा शुरू, ...

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से होगा शुरू, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा की संभावना

संसद का बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है और यह 2 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने लोकसभा सांसदों को सदन में सक्रिय रूप से मौजूद रहने के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी किया है।

कांग्रेस ने अपने सांसदों से कहा है कि वे इस अवधि में सदन में मौजूद रहें, क्योंकि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा की संभावना है। वहीं, बीजेपी ने भी अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस प्रस्ताव पर 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

राजनीय विश्लेषकों का कहना है कि इस प्रस्ताव पर सदन में होने वाली चर्चा बजट सत्र के दौरान राजनीतिक हलचल बढ़ा सकती है। सांसदों की सक्रिय उपस्थिति और बहस का स्वरूप आगामी राजनीतिक परिदृश्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments