HomeBreaking News‘विरोध का अधिकार लेकिन मर्यादा भी जरूरी…’,संसद में कांग्रेस के हंगामे से...

‘विरोध का अधिकार लेकिन मर्यादा भी जरूरी…’,संसद में कांग्रेस के हंगामे से आहत पूर्व PM

HD Deve Gowda: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सदस्य H. D. Deve Gowda ने संसद में लगातार हो रहे हंगामे को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि विरोध करना लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन संसद के भीतर और परिसर में अनियंत्रित गतिविधियां लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

देवगौड़ा ने अपने पत्र में क्या लिखा?

देवगौड़ा ने अपने पत्र में लिखा कि हाल के दिनों में संसद में नारेबाजी, तख्तियां लहराने और तीखी टिप्पणियों जैसी घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे माहौल में नकारात्मकता फैल रही है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर सकती है और राजनीतिक वातावरण में कड़वाहट छोड़ सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने 65 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीतिक जीवन का बड़ा हिस्सा विपक्ष की बेंचों पर बिताया है। इसलिए वे अच्छी तरह समझते हैं कि विपक्ष की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होती है, लेकिन यह भूमिका संसदीय गरिमा और मर्यादा के साथ निभाई जानी चाहिए।

दिया ये हैरानी भरा संकेत 

उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें उम्मीद थी कि समय के साथ संसद में स्थिति सामान्य हो जाएगी, लेकिन अब तक सुधार के संकेत नहीं दिख रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपनी चिंता साझा की है। देवगौड़ा ने यह भी संकेत दिया कि मौजूदा सत्र संभवत उनका अंतिम संसदीय सत्र हो सकता है। ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई कि राजनीतिक दल संसदीय परंपराओं और गरिमा को बनाए रखने की दिशा में कदम उठाएंगे।\

 

पत्र में देश के बड़े नेताओं का किया जिक्र 

पत्र में उन्होंने देश के संस्थापक नेताओं जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल , बीआर अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संसदीय लोकतंत्र उन्हीं के आदर्शों और मार्गदर्शन पर खड़ा है। देवगौड़ा ने कहा कि अपने लंबे संसदीय अनुभव में उन्होंने संसद को इतनी अराजकता और गैर-गंभीर माहौल में पहले कभी नहीं देखा जितना हाल के समय में देखने को मिला है।

Read More:

चुनाव की हर छोटी-बड़ी अपडेट अब एक ही ऐप पर, जानें कैसे काम करता है ये ऐप…

बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी ने खड़ी की चुनौती, बीजेपी ने जारी की 144 उम्मीदवारों की लिस्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments