श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे किया गया दर्ज

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे किया गया दर्ज

कश्मीर में रविवार को शुष्क और शीत लहर की स्थिति बनी रही। एक दिन की राहत के बाद घाटी में ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट दोनों में न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कोकेरनाग शहर में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक है।