Monday, February 23, 2026
HomeCurrent Newsभारतीय महिला टीम ने दूसरी बार जीता Asia Cup Rising Stars का...

भारतीय महिला टीम ने दूसरी बार जीता Asia Cup Rising Stars का खिताब, बांग्लादेश को दी फाइनल में मात

भारतीय महिला ‘ए’ टीम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन करते हुए विमंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 46 रनों से मात देकर विपक्षी टीम का ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया।

बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम बनी चैंपियन, जीता राइजिंग स्टार वूमेंस एशिया कप का खिताब

बांग्लादेश नहीं छू पाई 100 रन का स्कोर
बैंकॉक में रव‍िवार को खेले गए फाइनल में राधा यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 134 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 88 रन पर ढेर हो गई।

 

India A Vs Bangladesh A Final Live: इंडिया-ए टीम बनी एशिया कप राइजिंग स्टार की चैंपियन, फाइनल में बांग्लादेश को हराया - News18 हिंदी

कप्तान राधा यादव और तेजल हसबनीस ने लड़खड़ाती पारी को संभाला
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने एक समय 44 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, मगर बाद में कप्तान राधा यादव ने तेजल हसबनीस के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभालते हुए भारत का स्कोर 113 रन तक पहुंचाया।

 

 

Women's Asia Cup Rising Stars; Tejal Hasabnis 50 | IND A vs BAN A Final Match Updates

तेजल हसबनीस ने जड़ा अर्धशतक
कप्तान राधा यादव ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन तेजल हसबनीस आखिरी ओवर तक क्रीज पर जमी रहीं, उन्होंने 34 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस अर्धशतकीय पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं। बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए फाहिमा खातून ने 4 ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लिए।

 

 

 

कहर बनकर टूटे भारतीय गेंदबाज

Women's Asia Cup Rising Stars; Tejal Hasabnis 50 | IND A vs BAN A Final Match Updates135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। भारत के लिए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्रेमा रावत ने 12 रन देकर तीन विकेट झटके, तो वहीं सोनिया मंधिया और तनुजा कंवर के खाते में 2-2 विकेट गए। इसके अलावा साइमा ठाकोर, मिनु मणि और कप्तान राधा यादव को एक-एक सफलता मिली।

 

बांग्लादेश के 7 बल्लेबाज पार नहीं कर पाए दोहरा आंकड़ा

Women's Asia Cup Rising Stars: भारत बना चैंपियन, बांग्लादेश को फाइनल में रौंद डाला | Women's Asia Cup Rising Stars: India become champion, beat Bangladesh in Final बांग्लादेश की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शमीमा सुल्ताना ने सर्वाधिक 20 रन बनाए, तो वहीं सरमिन सुल्ताना ने 18 रनों की पारी खेली, जबकि बाकी के बल्लेबाज दोहरे आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments