केंद्र सरकार ने मानसून सत्र को लेकर बुलाई सर्वदलीय बैठक

संसद का गुरुवार को मानसूत्र शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर केंद्र सरकार ने सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों के साथ चर्चा की जाएगी।

हालांकि संसद का मानसून सत्र इस बार हंगामेदार रहने की संभावना है। केंद्र सरकार की तरफ से इस बार कई अहम बिल पेश किए जाएंगे जिस पर सदन में हंगामा होने के आसार है।

बता दें कि, सरकार की ओर से सदन में 32 नए विधेयकों को पेश किया जाएगा। इनमें दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक 2023 भी शामिल है।