HomeBreaking Newsपीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान के बीच बातचीत, शिपिंग रूट...

पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान के बीच बातचीत, शिपिंग रूट से लेकर कई मुद्दों पर हुआ मंथन…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर बातचीत की और उन्हें ईद व नवरोज के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस बातचीत की जानकारी खुद प्रधानमंत्री ने साझा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि त्योहारों का यह समय पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा। साथ ही क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की, जिन्हें उन्होंने क्षेत्रीय संतुलन और वैश्विक सप्लाई चेन के लिए खतरा बताया। 

PM मोदी ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर भी जोर दिया और कहा कि नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट सुरक्षित और बाधारहित बने रहें। इसके अलावा उन्होंने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए वहां की सरकार के सहयोग की सराहना की।

नवरोज की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने नवरोज के अवसर पर भी देशवासियों और दुनिया भर के लोगों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में सभी के लिए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।नवरोज, जिसका अर्थ “नया दिन” होता है, पारसी और ईरानी समुदाय के लिए नए साल की शुरुआत का प्रतीक है और इसे वसंत ऋतु के पहले दिन मनाया जाता है।

बहरीन समेत कई वैश्विक नेताओं से कर चुके हैं चर्चा

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी लगातार वैश्विक नेताओं से संपर्क बनाए हुए हैं। आपको बता दें कि बीते दिन उन्होंने बहरीन के शाह हमद बिन ईसा अल खलीफा से भी बातचीत की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों को लेकर चर्चा हुई। 

PM मोदी ने इन हमलों की निंदा करते हुए वैश्विक खाद्य, ईंधन और उर्वरक आपूर्ति पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने शिपिंग मार्गों को सुरक्षित और खुला बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और बहरीन में भारतीय समुदाय के प्रति सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : ईरान-इजरायल तनाव के बीच स्विट्जरलैंड ने रोकी अमेरिका को हथियार सप्लाई…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments