ISRO के एस्ट्रोसैट ने ‘एक्स-रे बाइनरी’ प्रणाली के रहस्य सुलझाने में वैज्ञानिकों की मदद की

भारत की पहली समर्पित अंतरिक्ष खगोल विज्ञान वेधशाला एस्ट्रोसैट ने ‘मैक्सी जे1820 प्लस 070’ नाम की ‘एक्स-रे बाइनरी’ प्रणाली के आसपास के रहस्यों को सुलझाने में वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम की मदद की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को यह बात कही।