केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू को मिजोरम के लिए भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू को मिजोरम के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।

मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

भाजपा ने एक बयान में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी और नगालैंड के उप मुख्यमंत्री यांथुंगो पाटन मिजोरम चुनाव के लिए पार्टी के सह-प्रभारियों के रूप में काम करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी एक और वक्तव्य में बताया गया कि जतिंदर पाल मल्होत्रा को पार्टी की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।