बिहार: कांग्रेस में हुआ जन अधिकार पार्टी का विलय, पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने किया एलान

पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने कांग्रेस के साथ दिल्ली में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। इससे पहले पप्पू यादव मंगलवार देर रात राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव और पार्टी नेता तेजस्वी यादव से मिलने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे।