पंजाब में 2 महीनों के लिए लागू किया गया ‘ESMA’, रेवेन्यू विभाग ने जारी किया आदेश

पंजाब सरकार द्वारा बुधवार रात को राज्य में एस्मा लागू कर दिया है। वहीं, इससे पहले सीएम भगवंत सिंह मान ने हड़ताल की घोषणा करने वाले कर्मचारियों को चेतावनी भी दी थी। बता दें कि, 1 सितंबर से इन कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान किया था।

‘कलम छोड़ कर हड़ताल करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई: CM भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘कलम छोड़ कर हड़ताल करने पर अब कार्रवाई होगी, हमारे पास कई शिक्षित बेरोजगार हैं जो आपकी कलम पकड़ने के लिए तैयार हैं लेकिन सरकार पंजाब के लोगों को दिक्कत नहीं आने देगी’।