DUSU चुनाव : एबीवीपी ने तीन सीट पर जीत दर्ज की, एक सीट एनएसयूआई के खाते में गई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की चार सीट में से अध्यक्ष सहित तीन सीट पर जीत दर्ज की, जबकि एक सीट कांग्रेस से संबद्ध एनएसयूआई के खाते में गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एबीवीपी के तुषार डेढ़ा डूसू के अध्यक्ष चुने गए, जिन्होंने ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) के हितेश गुलिया को 3,115 मतों से हराया। डेढ़ा को 23,460 मत मिले, जबकि गुलिया के खाते में 20,345 वोट पड़े।

DU छात्र संघ चुनाव के आज आएंगे परिणाम

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना आरंभ हो गई और सभी चार पदों- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा संयुक्त सचिव के लिए नतीजे जल्द ही घोषित किए जाएंगे।