अविनाश साबले ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में रजत जीता

भारत के लंबी दूरी के धावक अविनाश साबले ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों की 5000 मीटर में रजत पदक जीता।.

भारत के 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 13 मिनट 21.09 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। बहरीन के बिरहानु यमाताव बालेव ने 13:17:40 के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनके हमवतन दावित फिकादु अदमासु ने 13:25:63 का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।