Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर कई देशों के लीडर्स ने दी भारत को बधाई…

भारत 15 अगस्त को 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। बता दें इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10वीं बार लाल किले से संबोधित किया। बता दें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई वर्ल्ड लीडर्स ने शुभकामनाएं दी हैं। इनमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शामिल हैं।

बताए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी और पीएम मोदी की तस्वीर को साझा की। वहीं भूटान के प्रधानमंत्री लोटे त्सेरिंग ने लिखा, “मैं आज भारत के अपने दोस्तों के साथ उनके राष्ट्र की उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मना रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नए सपनों को साकार कर रहा है और देश के भीतर और बाहर नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।