भारतीय नौसेना ने अपहृत जहाज को सोमाली डाकुओं के चंगुल से छुड़ाया, 40 घंटे चला अभियान

भारतीय नौसेना ने एक अभियान में सोमालिया के 35 समुद्री डाकुओं को पकड़ने और उनके द्वारा बंधक बनाए गए 17 बंधकों को मुक्त कराने के एक दिन बाद रविवार को कहा कि यह कार्रवाई हिंद महासागर में शांति और स्थिरता को मजबूत करने और क्षेत्र में समुद्री डकैती के फिर से सिर उठाने को विफल करने के उसके संकल्प को दर्शाती है।

भारतीय नौसेना ने सोमालिया के 35 समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया

भारतीय नौसेना ने भारतीय तट से 1,400 समुद्री मील दूर एक व्यापारी जहाज को बंधक बनाने वाले 35 समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने के लिए ‘मजबूर’ कर दिया और चालक दल के 17 सदस्यों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।