‘प्रकाश पर्व’ से घर बैठे 42 जन हितैषी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे पंजाब के लोग’- CM भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 27 नवंबर को गुरु नानक देव जी के ‘प्रकाश पर्व’ पर एक अनूठी पहल की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को बिना किसी असुविधा के 40 से 42 सेवाएं उनके घर पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य को ‘चिकित्सा पर्यटन केंद्र’ के रूप में विकसित किया जाएगा।