इनेलो नेता नफे सिंह राठी हत्याकांड: गृह मंत्री अनिल विज ने दिया CBI जांच का आश्वासन

बता दें कि दिल्ली से सटे हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने नफे सिंह राठी और पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता की हत्या कर दी थी। लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्तों पहले हुए इस हमले को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में कानून-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया।