इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों की झलक पेश की। हैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए प्रैक्टिस मैच में एसआरएच ए और एसआरएच बी के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ।
प्रैक्टिस मैच में सनराइजर्स का विस्फोटक प्रदर्शन
एसआरएच ए ने 21 ओवर में 9 विकेट पर 253 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने केवल 42 गेंद में 94 रन की बेहतरीन पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंद पर 49 रन बनाए, जबकि अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी सलिल अरोड़ा ने 16 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेली। एसआरएच बी की ओर से जयदेव उनादकट ने 5 ओवर में 48 रन देकर 5 विकेट लिए, तो नीतीश कुमार रेड्डी ने भी तीन विकेट चटकाए।
दूसरी पारी में एसआरएच बी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 282 रन बनाए। ईशान किशन ने सिर्फ 25 गेंद में 72 रन की शानदार पारी खेली। सलिल अरोड़ा ने 26 गेंद में 56 रन बनाए, जबकि हर्ष दुबे ने 14 गेंद पर नाबाद 37 रन का योगदान दिया। हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए।
सआरएच का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खास रहेगा। इस मैच में एसआरएच का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। विशेषज्ञों और फैंस की नजरें अब आईपीएल 2026 के आगाज पर टिकी हैं, और इस प्रैक्टिस मैच ने सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शक्ति के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।