HomeBreaking Newsस्टेज पर अचानक दिखा कुछ ऐसा कि डर गईं Sunanda Sharma, चीखते...

स्टेज पर अचानक दिखा कुछ ऐसा कि डर गईं Sunanda Sharma, चीखते हुए बीच में ही छोड़ा परफॉर्मेंस

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सुनंदा शर्मा(Sunanda Sharma) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना नहीं बल्कि एक लाइव शो के दौरान हुआ हंगामा है। ‘जट्ट यमला’, ‘जानी तेरा ना’, ‘पागल नहीं होना’ और ‘चोरी चोरी’ जैसे हिट गानों के लिए जानी जाने वाली सिंगर 3 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में परफॉर्म कर रही थीं। शुरुआत में वह पूरे जोश के साथ गाना गाते हुए डांस करती नजर आईं, लेकिन अचानक एक घटना ने माहौल बदल दिया।

स्टेज पर फैन के चढ़ते ही घबराईं सिंगर

परफॉर्मेंस के बीच अचानक एक मेल फैन स्टेज पर चढ़ आया। उस समय सुनंदा व्हाइट टी-शर्ट और बैगी जींस में गाना गा रही थीं। जैसे ही वह शख्स उनके करीब पहुंचा और उनके पैर छूने की कोशिश की, सिंगर बुरी तरह घबरा गईं। वह जोर से चीखीं और बिना देर किए परफॉर्मेंस बीच में ही छोड़कर स्टेज से उतर गईं।

घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान वह फैन स्टेज पर ही खड़ा रहा और लोगों के सामने पोज देता नजर आया। हालांकि, तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और बाउंसर ने उसे पकड़कर वहां से बाहर कर दिया। इस पूरी घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए Ghaziabad Police ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना से सुनंदा इतनी सहम गई थीं कि वह दोबारा मंच पर नहीं लौटीं। दर्शकों के बार-बार अनुरोध के बावजूद उनकी टीम ने शो को बीच में ही रद्द कर दिया।

दिलजीत दोसांझ संग की थी शुरुआत

सुनंदा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत ‘बिल्ली अख’ गाने से की थी, जबकि 2017 में आया ‘जानी तेरा ना’ उन्हें बड़ी पहचान दिलाने वाला साबित हुआ। इसके अलावा उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘सज्जन सिंह रंगरूट’ से एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा था।

यह भी पढ़ें : पंजाब में नशे पर पुलिसा का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा हेरोइन-गांजा समेत 118 तस्कर गिरफ्तार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments