HomeBreaking News‘2 हफ्तों में 1.25 लाख PNG कनेक्शन, LPG सप्लाई सामान्य’, तेल संकट...

‘2 हफ्तों में 1.25 लाख PNG कनेक्शन, LPG सप्लाई सामान्य’, तेल संकट पर सरकार का बड़ा बयान

Government update on oil crisis: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण बना ईंधन संकट के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए बड़ा अपडेट दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने जानकारी दी कि पिछले दो हफ्तों में 1.25 लाख नए PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि बीते तीन दिनों में 5600 एलपीजी उपभोक्ता PNG में शिफ्ट हुए हैं।

सरकार ने लोगों से की खास अपील 

उन्होंने साफ किया कि सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है और लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद सप्लाई सामान्य

सरकार के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण स्थिति जरूर चिंताजनक है, लेकिन देश में एलपीजी की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं है। हाल के आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 56 लाख एलपीजी बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि 55 लाख सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। इससे साफ है कि सप्लाई चेन सामान्य रूप से काम कर रही है। कमर्शियल एलपीजी के मामले में लगभग 17 राज्यों ने आवंटन आदेश जारी कर दिए हैं और सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है।

कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती

सरकार ने कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। केंद्र ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब तक 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 25 राज्यों में जिला स्तर पर निगरानी समितियां बनाई गई हैं।

केरोसिन और रिफिल बुकिंग पर भी अपडेट

अधिकारियों के अनुसार, लगभग 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अतिरिक्त केरोसिन आवंटन के आदेश जारी किए हैं। घबराहट में की जा रही बुकिंग अब कम हो रही है और हाल ही में करीब 57 हजार रिफिल बुकिंग दर्ज की गईं।

कच्चे तेल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य 

सरकार ने यह भी बताया कि कच्चे तेल की उपलब्धता, रिफाइनरी संचालन और खुदरा पंपों पर सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। कहीं भी ईंधन की कमी की सूचना नहीं है और सभी पेट्रोल पंप नियमित रूप से काम कर रहे हैं। साथ ही, घरेलू कच्चे तेल और परिवहन के लिए सीएनजी की आपूर्ति भी बिना किसी कटौती के 100 प्रतिशत जारी है। इस तरह सरकार ने साफ किया है कि वैश्विक संकट के बावजूद देश में ईंधन आपूर्ति पर पूरी तरह नियंत्रण है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Read More:

‘अयोध्या बनी आस्था की राजधानी’, श्रीराम यंत्र स्थापना समारोह में CM योगी का बयान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments