HomeBreaking Newsकोलकाता में महसूस किए तेज भूकंप के झटके, 5.0 रही तीव्रता

कोलकाता में महसूस किए तेज भूकंप के झटके, 5.0 रही तीव्रता

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता(Kolkata earthquake) में शुक्रवार दोपहर अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे शहर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता लगभग 5.0 मैग्नीट्यूड आंकी गई है। झटके महसूस होते ही लोग दफ्तरों और घरों से बाहर निकल आए।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था। माना जा रहा है कि इसका एपिसेंटर बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में सतखीरा के पास स्थित था। कुछ एजेंसियों ने इसकी तीव्रता 4.9 से 5.4 के बीच बताई है। जिसके असर से कोलकाता समेत आसपास के क्षेत्रों में कंपन महसूस हुआ।

दोपहर में महसूस किए गए झटके 

कोलकाता में दोपहर करीब 1:20 बजे के बाद झटके महसूस किए गए। कई इलाकों में लोगों ने बताया कि इमारतें कुछ सेकंड तक हिलती रहीं, जिससे दहशत फैल गई। हालांकि फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।

भूकंप की तीव्रता को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई लोगों ने झटके महसूस होने की पुष्टि की है। कुछ यूजर्स ने इसे “डरावना अनुभव” बताया, जबकि कई लोगों ने सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें : शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हुए कोर्ट से बरी… 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments