कांग्रेस में बनी हुई है भगदड़ की स्थिती, कोई नहीं लड़ना चाहता चुनाव – मूलचंद शर्मा

कांग्रेस में बनी हुई है भगदड़ की स्थिती, कोई नहीं लड़ना चाहता चुनाव - मूलचंद शर्मा

नकुल जसूजा, चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में कल एक बैठक हुई। इस बैठक में सभी विधायक और मंत्री मौजूद रहे। इस बैठक में चुनाव को लेकर मंत्रीयों को विधायकों को उनकी जिम्मेदारीयों को लेकर अवगत करवाया गया।

प्रदेश में जीतेंगे सभी 10 सीटें

वहीं, इस पर हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि यह संगठन की बैठक थी। और समय-समय पर ऐसी बैठकें होती रहती हैं। बैठक में बताय गया कि हर पार्टी के हर कार्यकर्ता को अपने जिले और प्रदेश में जहां भी कोई जिम्मेदारी सौंपी जाती है, उसे दिल से निभाना है। उन्होंने कहा कि सभी अपने दायित्व को निभाते हुए काम करेंगे और पीएम मोदी और सीएम नायब सैनी के प्रदेश में 10 सीटें जीतने के नारे को साकार करेंगे।

कांग्रेस में बनी हुई है भगदड़ की स्थिती

वहीं ,कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ की स्थिती बनी हुई है। कोई चुनाव लड़ना नहीं चाहता। उनका चुनाव लड़ने का मन ही नहीं है। और जब तक मन नहीं हो तो चुनाव लड़ा भी नहीं जा सकता। कांग्रेस में कोई चुनाव लड़ने वाला नहीं है।

वहीं भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए बीरेंद्र सिंह पर उन्होंने कहा कि वह एक वरिष्ठ नेता हैं। उनका मन कांग्रेस में था तो वहां चले गए। भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी एक घर की पार्टी नहीं है। बीजेपी ने जो कुछ भी बीरेंद्र सिंह को दिया है। कांग्रेस वह सब उन्हें कभी नहीं दे पाई है।

पूरे राज्य में है बीजेपी की हवा

वहीं राज्य मंत्री अभय यादव ने कहा कि बैठक में चुनाव के प्रबधन को लेकर चर्चा की गई है। राज्य में बीजेपी की हवा है। बहुत से काम राज्य में हो चुके हैं और हो भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी बीजेपी हरियाणा में सभी 10 सीटों पर विजय हासिल करेगी।