HomeBreaking Newsसिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, गुस्साई बंबीहा...

सिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, गुस्साई बंबीहा गैंग ने कही ये बात…

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को लेकर एक बार फिर सुरक्षा का मुद्दा गंभीर हो गया है। बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल की कथित ऑडियो सामने आने के बाद यह मामला सुर्खियों में है। इस ऑडियो में उसने चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में हुई हालिया हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना से कई लोग बौखला गए हैं। कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि चमनप्रीत सिंह की हत्या गलत तरीके से की गई, जबकि गैंगस्टर का आरोप है कि वही लोग इस बात पर शोर मचा रहे हैं जो उसके साथ आपराधिक गतिविधियों और जमीनों पर अवैध कब्जों में शामिल रहे हैं।

ऑडियो के जरिए दी धमकी

ऑडियो में आगे उसने सीधे तौर पर मनकीरत औलख को धमकी देते हुए कहा कि अब उसका अगला निशाना वही है। उसने तंज कसते हुए कहा कि औलख चाहे जितनी सुरक्षा ले ले, लेकिन इससे कुछ नहीं बदलेगा। उसने यह भी कहा कि वह मोहाली में रहकर विदेशों की दिखावटी जिंदगी सोशल मीडिया पर दिखाता है। बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत की करीब 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस वारदात की जिम्मेदारी खुद लक्की पटियाल ने ली और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि चमनप्रीत उनके विरोधियों को जानकारी दे रहा था, जिसके चलते उसे पहले भी चेतावनी दी गई थी। बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर मोहाली में हुए मनकीरत औलख के एक लाइव शो में चमनप्रीत भी मौजूद था। उसी दौरान वह यूट्यूबर नरेश खरड़ के साथ नजर आया था और दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं।

ऑडियो में कही गई अहम बातें

ऑडियो में गैंगस्टर ने दावा किया कि चमनप्रीत उसके विरोधियों से संपर्क में था, इसलिए उसे निशाना बनाया गया। उसने कहा कि उसकी मौत के बाद जो लोग नाराजगी जता रहे हैं, वे वही हैं जो उसके साथ मिलकर अपराध करते थे और जमीनों पर कब्जा करते थे। उसने आगे कहा कि इन लोगों को ज्यादा दुख इसलिए हो रहा है क्योंकि उनका करीबी मारा गया है, और चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों की बारी भी आने वाली है। 

उसने “जुगनू” का जिक्र करते हुए कहा कि वह पहले बच गया, लेकिन अब मनकीरत औलख पर भी खतरा है। ऑडियो के अंत में उसने बेहद गंभीर धमकी देते हुए कहा कि वह “जुगनू” और मनकीरत औलख दोनों को एक साथ निशाना बनाएगा और यह भी कहा कि गनमैन रखने से कोई नहीं बच पाएगा।

कौन है जुगनू ?

गैंगस्टर गौरव पटियाल ने मनकीरत के साथ-साथ जुगनू को भी जान से मारने की धमकी दी है। उनका असली नाम जीवनजोत सिंह चहल है, हालाँकि उन्हें जुगनू नाम से भी जाना जाता है। वह पंजाब के मानसा ज़िले के रहने वाले हैं। इससे पहले, वह छात्र संघ PUSU के अध्यक्ष रह चुके हैं। फ़िलहाल, वह एक प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में भी उनका नाम सामने आया था। उन्हें आरोपी बनाया गया था; हालाँकि, बाद में पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी।

यह भी पढ़ें : 9 स्वरूपों की देवी हैं मां दुर्गा, हर रूप का है एक खास वाहन, जानिए क्या हैं…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments