सर्दी के मौसम की शुरूआत होते ही पंजाब शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में फेरबदल किया है। 1 नवंबर से पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदल जाएगा।
पंजाब शिक्षा विभाग के अनुसार 1 नवंबर से 28 फरवरी 2024 तक पंजाब के सभी स्कूलों की समय-सारणी बदल जाएगी। बता दें कि, सभी प्राइमरी स्कूल 1 नवंबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मिडल और सीनियर सकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 तक रहेगा।