HomeBreaking Newsखटीमा में सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण, CM धामी ने बलिदानियों को...

खटीमा में सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण, CM धामी ने बलिदानियों को किया नमन…

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में एक भव्य सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने शिरकत की। यह कार्यक्रम उनके पिता, सूबेदार स्वर्गीय शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। सीएम ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों का योगदान हमेशा राष्ट्र के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

सैनिक मिलन केंद्र और CSD कैंटीन का किया उद्घाटन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सैनिक मिलन केंद्र और CSD कैंटीन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं कैंटीन से खरीदारी कर इसकी शुरुआत की और इसे क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के लिए बड़ी सुविधा बताया।

CM धामी ने स्वयं को बताया सैनिक पुत्र

मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं को एक सैनिक पुत्र बताते हुए कहा कि वे सैनिक परिवारों की भावनाओं और आवश्यकताओं को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार लगातार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिससे पूरा आयोजन श्रद्धा, सम्मान और गौरव के भाव से परिपूर्ण नजर आया।

यह भी पढ़ें : पंजाब के किसानों और आढ़तियों की समस्या पर बड़ा अपडेट, केंद्र का पंजाब सरकार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments