HomeBreaking Newsसहारनपुर में दर्दनाक हादसा, टेंट में सो रहे मजदूरों पर पलटा बजरी...

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, टेंट में सो रहे मजदूरों पर पलटा बजरी से भरा ट्रक, 3 की मौत…

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे(Saharanpur Accident) ने हड़कंप मचा दिया, जब बजरी से लदा ट्रक मजदूरों के टेंट पर पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ट्रक के नीचे दबे मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

निर्माणाधीन पुल के समीप हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर बोहदुपुर गांव के पास काली नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के समीप हुआ। पिछले डेढ़ महीने से यहां पुल का काम चल रहा था और मजदूर पास में ही टेंट लगाकर रह रहे थे। गुरुवार देर रात ट्रक चालक ने वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने के बजाय अधूरे पुल पर ही वाहन चढ़ा दिया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलटकर सीधे टेंट पर जा गिरा। उस समय पांच मजदूर टेंट में सो रहे थे, जो बजरी के नीचे दब गए।

मुतकों की हुई पहचान 

मृतकों की पहचान असगर, इस्तखार और शौकीन के रूप में हुई है, जो मिर्जापुर थाना क्षेत्र के जटोवाला गांव के निवासी थे। वहीं गुलफाम और कर्मवीर गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। देवबंद के सीओ अभितेश सिंह के मुताबिक, ट्रक खेड़ा मुगल की ओर बजरी लेकर जा रहा था और निर्माणाधीन पुल पर चढ़ने के दौरान यह हादसा हुआ।

छुट्टी पर गए थे अन्य 15 मजदूर 

ग्रामीणों का कहना है कि अगर दो दिन पहले 15 अन्य मजदूर छुट्टी पर न गए होते, तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और वैकल्पिक मार्ग के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें : हवा में थमा एअर इंडिया विमान का इंजन, पायलट की ‘PAN-PAN’ कॉल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments