मुंबई में आयोजित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर एक भव्य समारोह(Ambani’s party) का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस खास इवेंट में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
परिवार संग दिखे सचिन
इस दौरान सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक के साथ नजर आए। चारों ने कैमरे के सामने शानदार अंदाज में पोज दिए। हालांकि, इस पूरे इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा सानिया चंडोक की रही, जिनकी ग्रेसफुल एंट्री और स्टाइल ने सबका ध्यान खींचा।




