इन खिलाड़ियों को मिले हैं विश्व कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड, रोहित की नजर सचिन के रिकॉर्ड पर

इन खिलाड़ियों को मिले हैं विश्व कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड, रोहित की नजर सचिन के रिकॉर्ड पर

वनडे विश्व कप 2023 शुरू होने के साथ ही क्रिकेट के कईं प्रशंसक जानना चाहते हैं कि टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल खिलाड़ी कौन हैं। किसी को भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि वनडे विश्व में सर्वाधिक ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार पाने के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं।

हालांकि, मुंबई का एक और बल्लेबाज भी सूची में है और वह सूची में एकमात्र सक्रिय खिलाड़ी है। वह खिलाड़ी वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं।

तो, आइए नजर डालते हैं सर्वाधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों पर:

प्लेयरमैच खेलेप्लेयर आफ द मैच अवार्ड
सचिन तेंदुलकर459
रोहित शर्मा*237
ग्लेन मैक्ग्रा396
विवियन रिचर्ड्स235
ग्राहम गूच215
सनथ जयसूर्या385
एबी डिविलियर्स235
मार्क वाॅ225
लैंस क्लूसनर145
डेविड वाॅर्नर245

सचिन तेंदुलकर को अब तक वनडे विश्व कप इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में देखा जाता है। सचिन के नाम विश्व कप में 56.95 की औसत से 2275 रन दर्ज हैं। जिसमें उनके बल्ले से 6 शतक और 15 अर्द्धशतक निकले हैं।

लिटिल मास्टर के पास सबसे अधिक ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार (9) भी हैं। हालांकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं। रोहित शर्मा ने विवियन रिचर्ड्स, सनथ जयसूर्या, ग्लेन मैक्ग्रा और एबी डिविलियर्स जैसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

इस विश्व कप में खेले 6 मैचों के बाद रोहित इस सूची में 9वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विश्व कप 2023 में कम से कम 3 मैच खेले जाने पर रोहित सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल सकते हैं।