HomeBreaking News'मावां धीयां सत्कार योजना' के रजिस्ट्रेशन की बदली तारीख, जानें कैसे मिलेगा...

‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के रजिस्ट्रेशन की बदली तारीख, जानें कैसे मिलेगा ₹1000 का लाभ… 

पंजाब सरकार की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’(Mawan Dhiyan Satkar Yojana) को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अब इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। पहले यह रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल (बैसाखी के दिन) से शुरू होना था, लेकिन विशेष विधानसभा सत्र के चलते तारीख में बदलाव किया गया है।

सरकार की ओर से इस योजना का आधिकारिक उद्घाटन 14 अप्रैल को जालंधर के आदमपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। शुरुआती चरण में इसे सात जिलों में लागू किया जा रहा है, जिनमें मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर और फरीदकोट शामिल हैं। इनमें अधिकतर जिले मालवा क्षेत्र से आते हैं, जबकि दो जिले दोआबा क्षेत्र के अंतर्गत हैं।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

इस योजना के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं अनुसूचित वर्ग की महिलाओं के लिए अतिरिक्त प्रावधान करते हुए ₹1500 प्रति माह की सहायता तय की गई है। सरकार ने इस योजना के लिए बजट में लगभग 9300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं को अपना मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन की प्रक्रिया सेवा केंद्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर पूरी तरह निशुल्क रखी गई है।

किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ वर्ग की महिलाएं इस योजना से बाहर रहेंगी। इसमें पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और आयकरदाता महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, इस योजना के लिए कोई आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

चरणबद्ध तरीके से लागू होगी योजना

यह योजना पहले चरण में नौ विधानसभा क्षेत्रों तक सीमित रहेगी और इसके बाद इसे पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, हालांकि विपक्ष ने इसके क्रियान्वयन और समय को लेकर सवाल भी उठाए हैं।

यह भी पढ़ें : तख्त श्री दमदमा साहिब पर मत्था टेकने के बाद CM भगवंत सिंह मान ने उप-मंडलीय…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments