क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार आईपीएल फैंस के लिए दस्तक देने आ गया है। आज से इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है। आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। यह मुकाबला भारतीय एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में दो नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी अभिनंदन सिंह को भी पहला मैच खेलने का मौका मिला है। अभिनंदन घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, रजत पाटीदार कप्तान, जितेश शर्मा विकेटकीपर, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन विकेटकीपर और कप्तान, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
READ MORE: CSK फैंस के लिए बड़ा झटका, MS धोनी IPL 2026 के शुरुआती 4 मैचों से बाहर

