रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब आईपीएल(IPL 2026) की सबसे महंगी टीम बन चुकी है। 1.78 बिलियन डॉलर यानी लगभग 16,706 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ यह टीम खरीदी गई। RCB फिलहाल टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है।
कौन-कौन हैं खरीदार ?
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, RCB(Royal Challengers Bengaluru) की मेंस और विमेंस टीम को आदित्य बिड़ला ग्रुप (ABG), टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप (TOI), बोल्ट वेंचर्स (Bolt) और ब्लैकस्टोन्स परपिचुअल प्राइवेट इक्विटी (BXPE) ने मिलकर खरीदा। इस डील को अंतिम रूप देने के लिए BCCI, कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया और अन्य रेगुलेटरी संस्थाओं की मंजूरी आवश्यक होगी। दोनों टीमें, यानी RCB और उनकी विमेंस टीम, वर्तमान में IPL और WPL की चैंपियन हैं।
अमेरिकी बिजनेसमैन ने लगाई सबसे बड़ी बोली
इससे पहले, क्रिकबज ने बताया था कि राजस्थान रॉयल्स 1.63 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15,289 करोड़ रुपए में बिक गई है। राजस्थान की खरीद के पीछे भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कॉन्सोर्टियम ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी, जिसे मंजूरी मिल गई।
IPL 2026 की महंगी टीमों की रैंकिंग
-
RCB: ₹16,706 करोड़ – सबसे महंगी टीम
-
राजस्थान रॉयल्स: ₹15,289 करोड़ – दूसरी सबसे महंगी
-
लखनऊ सुपर जायंट्स: ₹7,090 करोड़ – पिछला रिकॉर्ड धारक, जिसे RPSG ग्रुप ने 2021 में खरीदा था

