उत्तर भारत के 7 राज्यों में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड, 50 से ज्यादा लोगों की मौत

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली समेत देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ के हालात है। 7 राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं से 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। इस बीच बिगड़ते हालात को देखते हुए पंजाब और हरियाणा ने बाढ़ प्रभावित लोगों का रेस्क्यू करने के लिए आर्मी की मदद मांगी है।

वहीं, बाढ़ का संकट अब दिल्ली पर भी मंडरा रहा है। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, अगर बात हिमाचल करें तो यहां बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक करीब 5 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है।

हिमाचल के सीएम सुक्खू ने केंद्र सरकार से मांग कि है कि बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। यहां नेशनल हाईवे और लिंक रोड़ सहित 1300 रोड़ प्रभावित है। दूसरी तरफ पंजाब और चंडीगढ़ में 13 जूलाई तक सभी स्कूल बंद है। वहीं, दिल्ली -अंबाला रूट पर चलने वाली 24 ट्रेने कैंसिल कर दी गई है।