24 दिसंबर को दिल्ली पहुचंगे राहुल गांधी, पढ़िए क्या रहेगा भारत जोड़ो यात्रा का शेड्यूल

देशभर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अब जल्द ही दिल्ली में प्रवेश करने वाली है। बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को हरियाणा के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करेगी। बदरपुर बॉर्डर आने पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। बदरपुर मेट्रो से शुरू होकर यात्रा आश्रम चौक, इंडिया गेट और ITO होते हुए लाल किला पहुंचेगी।वहीं आपको बता दें राजघाट के बाद शांति वन, शक्ति स्थल, वीर भूमि भी राहुल गांधी पहुंचेंगे।

यात्रा के दौरान 23 और 24 दिसंबर को मथुरा हाईवे की फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाला फ्लाईओवर और सर्विस लाइन बाटा फ्लाईओवर से बदरपुर बॉर्डर तक वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। इस रूट पर साइकिल, मोटरसाइकिल, कार इत्यादि सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया गया है।

आपको बताए बदरपुर बॉर्डर पर दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। दिल्ली में करीब 45 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और राजघाट पर समापन होगा। दिल्ली में यात्रा रुकने के बाद सात दिन का विश्राम रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि कंटेनरों को मरम्मत कर उत्तर में पड़ने वाली कठोर सर्दी के लिए तैयार किया जाना है। इस कारण ब्रेक लिया जाएगा। इसके बाद तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश जाने के लिए यात्रा शुरू होगी।