Punjab: स्कूलों में होगी ऑनलाइन अटेंडेंस, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी जानकारी

पंजाब सरकार राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन अटेंडेंस की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने जा रही है। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर दी।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वी में लिखा, ‘पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में ये बड़ा बदलाव होगा और सभी सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन अटेंडेंस जल्द शुरू होगी।

बता दें कि, इस प्रक्रिया के जरिए बच्चों के अभिभावकों को एसएमएस के जरिए अटेंडेंस की जानकारी भी मिलेगी।