Punjab पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अमृतपाल सिंह के सहयोगी को पनाह देने वाला शख्स गिरफ्त में

पंजाब पुलिस ने रविवार को पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना शहर से बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। बता दें बलवंत सिंह पर आरोप है कि उसने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी को शरण दी थी। गिरफ्तार बलवंत सिंह गांव कुल्ही का रहने वाला है। साथ ही आपको ये बताए की अमृतपाल सिंह और बलवंत सिंह के बीच अभी तक कोई कनेक्शन नही मिला है।